फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The research is not important, its results should be better: Dr. Prateek

शोध महत्वपूर्ण नहीं, उसके परिणाम बेहतर हों : डॉ. प्रतीक

Sat, 11 Apr 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The research is not important, its results should be better: Dr. Prateek
केएनपीजी के अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में बैठे छात्र-छात्राए। स्रोत कॉले - फोटो : अ​ग्निकांड के बाद शोकाकुल परिवार।
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में शुक्रवार को शोध पर व्याख्यान हुआ। इसमें लेखन एवं परिणाम पर प्रकाश डाला गया। डॉ. प्रतीक उपाध्याय ने कहा कि शोध करना महत्वपूर्ण नहीं है, उसके परिणाम संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचना आवश्यक है। प्रोजेक्ट में क्या किया गया, क्यों किया गया और क्या परिणाम प्राप्त हुआ यह होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि शोध प्रोजेक्ट लेखन एक कला है। इसमें प्रत्येक चरण का अपना क्रम एवं उसके अपने महत्व निर्धारित हैं। व्याख्यान में उन्होंने शोध प्रोजेक्ट के विभिन्न चरणों के लिए छात्र-छात्राओं के जिज्ञासाओं का समाधान किया। विभाग प्रभारी डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को शोध रिपोर्ट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में इसके औचित्य के संबंध में अवगत कराया। अर्थशास्त्र परिषद के संयोजक वीरेंद्र कुमार ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ. ब्रजेश श्रीवास्तव, डॉ.महेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed