{"_id":"5dcc41d28ebc3e5b213bc02a","slug":"the-reality-of-the-system-seen-in-the-hospital-bhadohi-news-vns49419119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायाकल्प योजना में हुआ राजकीय अस्पताल का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कायाकल्प योजना में हुआ राजकीय अस्पताल का सर्वे
विज्ञापन
भदोही। कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत नगर स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय का असेसमेंट करने बुधवार को प्रयागराज से चिकित्सकों की टीम पहुंची। इस दौरान टीम के सदस्यों ने अस्पताल के रखरखाव, बिजली-पानी, साफ सफाई, इंफेक्शन कंट्रोल, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, किचन, सुरक्षा आदि व्यवस्था की हकीकत देखी।
प्रयागराज से आए मंडलीय स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. मनीष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार अच्छे आम जन की सेवा के नजरिए से अच्छे अस्पतालों को चिह्नित कर रहा है। निरीक्षण करने वाली टीम अस्पताल को नंबर देगी, जिसके आधार पर उसका बजट और पुरस्कार आदि तय होंगे। बताया कि साफ सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने की आवश्यकता है।
सर्वे में जनरल एडमिन, ओपीडी, फार्मेसी, लेबर रूम, नवजात गहन चिकित्सा कक्ष, आपात सेवाएं, एक्सरे डिपार्टमेंट, मेटरनिटी विंग समेत आदि का सर्वे किया। बताया कि सार्वजानिक स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई व संक्रमण रोकने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। गुणवत्तापूर्ण सेवा मुहैया कराना तथा टीमवर्क को प्रोत्साहित करना उद्देश्य है। टीम बृहस्पतिवार को भी अस्पताल देखेगी। सीएमएस डॉ. जयनरेश ने टीम के सदस्यों का स्वागत किया। इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सकों डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. वीके मौर्य, डॉ. कृष्णा दूबे, डॉ. नकुल पांडेय, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. गीता सिंह, डॉ. अर्चना यादव, डॉ. राजकुमारी साहू, मुकेश श्रीवास्तव आदि से भी बातचीत की।