{"_id":"5e989c0b8ebc3e76b00678ad","slug":"the-quarantine-period-is-complete-but-11-bangladeshi-jamtis-found-in-bhadohi-will-still-remain-in-the-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन अवधि हुई पूरी, पर भदोही में मिले 11 बांग्लादेशी जमाती अभी रहेंगे अस्पताल में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन अवधि हुई पूरी, पर भदोही में मिले 11 बांग्लादेशी जमाती अभी रहेंगे अस्पताल में
Thu, 16 Apr 2020 11:25 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
hospital
- फोटो : Social Media
भदोही नगर के काजीपुर स्थित एक मस्जिद के गेस्ट हाउस से मिले 11 बांग्लादेशियों समेत 14 जमातियों की क्वारंटीन अवधि बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। अब आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस-प्रशासन को ऊपर के दिशा-निर्देश का इंतजार है। एसपी ने बताया कि फिलहाल सभी पुलिस की निगरानी में जिला अस्पताल में ही रहेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली स्थित निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में भाग लेने के बाद यहां आए 11 बांग्लादेशियों समेत 14 लोगों को 31 मार्च को भदोही नगर के काजीपुर मोहल्ले में स्थित मस्जिद के गेस्ट हाउस से पकड़ा गया था। उनमें दो पश्चिम बंगाल और एक असम का निवासी है।
विज्ञापन
टूरिस्ट वीजा पर भारत आए बांग्लादेशी नागरिक यहां धर्म प्रचार में लगे थे, इसलिए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल क्वारंटीन करवा दिया। उनकी क्वारंटीन अवधि बृहस्पतिवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण में शासन के दिशा-निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। जैसा निर्देश होगा, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, वे सभी अस्पताल में ही पुलिस की निगरानी में रहेंगे। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि लगभग 28 दिन से भदोही में छिपकर रह रहे जमातियों की क्वारंटीन अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी थी, लेकिन उनकी जांच कराकर क्वारंटीन किया गया। अब उनकी यह अवधि भी पूरी हो चुकी है। ऊपर से जैसा निर्देश होगा, उस तरह का निर्णय लिया जाएगा। क्वारंटीन सेंटर में वे सभी पूरी तरह से पुलिस की निगरानी में हैं।