{"_id":"674f2271fd17a9415c02ed6a","slug":"the-problems-of-the-people-of-suriyanv-nagar-will-be-solved-there-will-be-relief-from-waterlogging-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi : सुरियांव नगर की जनता की परेशानी होगी दूर, जलजमाव से मिलेगी राहत, विकास योजना की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi : सुरियांव नगर की जनता की परेशानी होगी दूर, जलजमाव से मिलेगी राहत, विकास योजना की शुरूआत
Tue, 03 Dec 2024 08:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:53 PM IST
सार
नेतानगर रामबाग में 1.97 करोड़ से बनेगा डेढ़ किमी नाला बनाने का काम शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि यहां की जनता जलजमाव की समस्या से जूझ रही थी इस निर्माण कार्य के बाद राहत की तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
नाले के निर्माण कार्य की शुरूआत के दौरान मौजूद लोग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सुरियावां नगर के नेतानगर एवं रामबाग में जलजमाव से लोगों को जल्द ही राहत मिल जाएगी। नगर पंचायत ने कार्ययोजना को मंगलवार को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया। चेयरमैन विनय चौरसिया ने एक करोड़ 97 लाख की लागत से बनने वाले नाला का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नगर के विकास में धन की कमी नहीं आएगी। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से हर कार्य कराया जा रहा है। नेतानगर और रामबाग में जल निकासी की समस्या काफी पुरानी थी। जिसको अब सही कराया जा रहा है। उन्होंने नारियल फोड़कर कार्यों का शिलान्यास हुआ। कहा कि बारिश के दिनों में यहा पर सबसे अधिक जलजमाव होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नाला तैयार होने के बाद से नगर में जल जमाव की समस्या दूर हो जाएगी। हर व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है। इस मौके पर मंतलाल, जय शंकर, प्रधान चंद्रेश यादव, पंजाबी मोदनवाल, जय शंकर मोदनवाल, मदन जायसवाल, रोहित चौरसिया, गोपाल जायसवाल, सुखराज, आलोक मिश्रा, विजय कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
