फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The problem of waterlogging in Suriyawan will be solved at a cost of 50 lakhs

Bhadohi News: 50 लाख की लागत से सुरियावां में जलजमाव की समस्या का होगा समाधान

Tue, 08 Jul 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging in Suriyawan will be solved at a cost of 50 lakhs
सुरियावां। नगर के वार्ड नंबर चार और सात में एक दशक से चली आ रही जलजमाव की समस्या का जल्द समाधान होगा। नगर पंचायत राज्य वित्त की धनराशि से नाली व सीसीरोड का निर्माण कराएगा। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद करीब 50 लाख की लागत से 210 मीटर सीसीरोड और नाली बनाई जाएगी। इससे लोगों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। सुरियावां नगर पंचायत में अटल चौराहा से लेकर मंडी तक की सड़क जर्जर हो गई है। स्थिति यह है कि इस सड़क पर पैदल चलना मुश्किल है। करीब 15 साल पहले बनी सड़क के किनारे जलनिकासी का इंतजाम नहीं है। इससे हर साल बारिश में नगर का वार्ड नंबर चार शास्त्री नगर और वार्ड नंबर सात इंदिरा नगर डूब जाता है। सड़क पीडब्ल्यूडी का होने के कारण नगर पंचायत बार-बार केवल पत्र ही लिख पाता था। मामला जिलाधिकारी शैलेश कुमार के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने इसको लेकर जवाब मांगा। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी से एनओसी मिलने के बाद नगर पंचायत गल्लामंडी में छेदीलाल गुप्ता के आवास से बघेल कटरा त्रिमुहानी तक 120 मीटर और अवधेश उमर के निवास स्थान से गल्लामंडी तक 90 मीटर तक सीसीरोड और नाली का निर्माण कराएगा। नगर पंचायत इस पर 50 लाख रुपये खर्च करेगा। चेयरमैन विनय चौरसिया ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की सड़क अटल चौराहा से त्रिमुहानी तक की है। उसके द्वारा देरी होने के कारण डीएम के अनुमोदन के बाद नगर पंचायत राज्य वित्त से पचास लाख खर्च कर करीब 120 मीटर सीसीरोड और नाली का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed