फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The president reached inside the municipality after prostrating

Bhadohi News: साष्टांग दंडवत कर पालिका के अंदर पहुंचे अध्यक्ष

Wed, 31 May 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
The president reached inside the municipality after prostrating
गोपीगंज। शपथ ग्रहण के बाद निकायों के पालिका अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष कार्यालयों में पहुंच कर कार्यभार ग्रहण करना शुरू कर दिए हैं। सोमवार को मरम्मत होने के कारण कार्यायल नहीं पहुंचे पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मुख्य द्वार पर साष्टांग दंडवत होकर पालिका को प्रणाम किया। इसके बाद आफिस में कार्यभार ग्रहण किया।कार्यालय पहुंचे पालिका अध्यक्ष ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर अपने जिम्मेदारी को संभाली। इस दौरान उनके समर्थक ढोल ताशे और बाजे के साथ उन्हें लेकर पहुंचे। पालिका कार्यालय में विद्वान आचार्य शशि कुमार पाठक व जगदीश नारायण पाठक के मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से कार्यालय में पूजन कराया। इसके बाद सभी वार्डों के सभासदों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगर वासियों को मेरी ओर से पहली सौगात ट्राली ट्रांसफार्मर की दी जाएगी, जो दस दिन के अंदर पालिका में पहुंचेगी। वादा किया नगर में हर एक व्यक्ति की समस्याओं का समाधान प्रमुखता से किया जाएगा और विकास के सारे कार्य होंगे। इस दौरान प्रमुख रुप से कड़े दिन जायसवाल, सुरेश सिंह बघेल, रवि पांडे, पिंटू यादव, विकास तिवारी, सूर्य प्रकाश पाठक, टुनटुन सेठ, संजय गुप्ता, पिंटू यादव, सेवालाल, राजेश परदेशी समेत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed