फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The picture of the area will change with educated society

शिक्षित समाज से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

Wed, 18 Dec 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
The picture of the area will change with educated society
ऊंज। क्षेत्र का विकास तभी संभव हो सकेगा जब समाज शिक्षित होगा। ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र को सभी सुविधाएं देने में किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उक्त बातें मंगलवार को डीघ क्षेत्र के कंचनपुर गांव में आठ लाख रुपये की लागत से बनी अस्थायी गौशाला का लोकार्पण करते हुए ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने कही।
विज्ञापन

गो-सेवा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में गोशालाएं अहम भूमिका निभाती हैं। इनका सदुपयोग होना चाहिए। जब तक समाज का सभी वर्ग शिक्षित होकर भेदभाव, ऊंज-नीच, जाति-पाति से ऊपर उठकर इस दिशा में कार्य नहीं करेगा, ऐसी समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उन्होंने जन-जन से गोकुल मिशन के तहत पशुओं का पालन करने पर जोर दिया। विधायक निधि और ग्राम प्रधान निधि से गांव में चार सोलर वाटर पंप लगवाने की घोषणा कर कंचनपुर से दो किलोमीटर तक सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान रामलाल बिंद, ताराशंकर शर्मा, रवि कुमार बिंद शीतला प्रसाद बिंद, रमेश सरोज, श्यामधर सरोज, राजाराम बिंद, लालबहादुर शास्त्री, नंदलाल आदि ने स्वागत किया। संचालन दशरथ यादव ने किया। स्वागत गीत अर्चना तिवारी, अजय दुबे ने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed