फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The picture of ruin was seen as soon as the water of the Ganges receded

गंगा का पानी घटते ही दिखी बर्बादी की तस्वीर

Fri, 02 Sep 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
The picture of ruin was seen as soon as the water of the Ganges receded
गंगा का जलस्तर घटने पर डेरवा में नष्ट हुई फसल। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। गंगा का जलस्तर तेजी से घट रहा है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक जलस्तर 77.220 मीटर पर पहुंच गया। 24 घंटे में करीब डेढ़ मीटर पानी घट गया है। इसके साथ ही बर्बादी की तस्वीर भी सामने आने लगी है। तटवर्ती गांव की एक हजार बीघे से अधिक दलहन, तिलहन और धान की फसल डूबकर नष्ट हो चुकी है। बस्तियों में संक्रमण से बचने के लिए दवाओं का छिड़काव भी गिने-चुने स्थानों पर ही किया गया। करीब एक सप्ताह तक गंगा तेजी से बढ़ी, लेकिन तीन दिनों से जलस्तर में गिरावट हो रही है। शुक्रवार को 7.5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से पानी घट रहा है। बाढ़ प्रभावित बस्तियों से पानी हट चुका है, लेकिन तालाबों, गड्ढों में अब भी जलजमाव है। जिन बस्तियों में बाढ़ का पानी पहुंचा था, वहां दुर्गंध और कीचड़ से लोग परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसल या तो कीचड़ में दबकर नष्ट हो चुकी है या सड़ गई है। तटीय 26 गांवों की सैकड़ों बीघे फसल नष्ट होने से किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है। सीतामढ़ी, रामपुर, बिहरोजपुर, सुजातपुर गंगा घाट पर कीचड़ का ढेर लग गया है। डेरवां, कलिकमवैया, छेछुआ, इटहरा, मवैयाथान सिंह सहित अन्य गांवों में जाने वाले मार्गों पर कीचड़ जमा है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक जलस्तर 77.220 मीटर पर पहुंच गया। 7.5 सेमी प्रति घंटे पानी घट रहा है। एडीएम शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि राहत शिविर में रुके लोगों को 450 पैकेट लंच का वितरण किया गया। सभी को जरूरी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसल बाढ़ से नष्ट हुई है, सर्वे कराकर मुआवजा दिलाया जाएगा। सीतामढ़ी। बाढ़ प्रभावित इटहरा सहित डीघ, सोनपुर, कलिक मवैया आदि गांवों के किसानों की फसल पानी में डूबकर नष्ट हो चुकी है। इटहरा के कमला शंकर मिश्रा, सुरेश मिश्रा, दुर्गा प्रसाद तिवारी, विशंभर नाथ तिवारी, सत्यनारायण मिश्रा, रिंटू तिवारी, सूर्य नारायण तिवारी, विजय बहादुर सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, अजीत सिंह, संकट्ठा सिंह ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की। इटहरा गांव के किसान कीर्तन सिंह, संतोष सिंह, अनिल कोठारी, अशोक कुमार, अभिषेक सिंह, रामउजागिर, अभिषेक सिंह, कल्लू प्रजापति, आकाश प्रजापति, लाल बहादुर कनौजिया आदि ने भी मुआवजे के लिए आवाज उठाई। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, ज्ञानपुर तहसील के 26 गांवों की फसल बाढ़ से नष्ट हुई।

गंगा का जलस्तर घटने पर डेरवा में नष्ट हुई फसल। संवाद

गंगा का जलस्तर घटने पर डेरवा में नष्ट हुई फसल। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed