{"_id":"679bcb526c900457e50f159c","slug":"the-operator-committed-suicide-by-hanging-himself-inside-the-sahaj-jan-seva-kendra-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121805-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सहज जन सेवा केंद्र के अंदर संचालक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सहज जन सेवा केंद्र के अंदर संचालक ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के चकगुमानी बीरमपुर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की सुबह सहज जन सेवा केंद्र के संचालक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके ही सहज जन सेवा केंद्र के अंदर लटकता मिला। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर शक के आधार पर खिड़की से देखने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई।
ऊंज थाना क्षेत्र के सहसीपुर गांव निवासी अमरेश चंद्र वर्मा का 25 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार बीरमपुर पेट्रोल पंप के पास सहज जन सेवा केंद्र संचालित करता है। बताया जा रहा है कि वह हर दिन खाना खाने के लिए घर जाता था और वापस आकर सहज जन सेवा केंद्र में ही सोता था। हर दिन की भांति बुधवार की रात भी वह खाना खाने के बाद सहज जन सेवा केंद्र वापस लौट आया था।
बताया जा रहा है कि रात में ही किसी समय उसने अपने जनसेवा केंद्र के अंदर ही मफलर के सहारे पंखे की कुंडी पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह काफी समय तक जनसेवा केंद्र नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। लोगों ने पहले तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज न आने पर बगल में दरवाजे की खिड़की से झांक कर देखा तो सर्वेश का शव फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन
लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता अमरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बेटे ने यह कदम क्यों उठाया, वे यह नहीं समझ पा रहे हैं। घर पर भी कोई बात नहीं हुई थी और न ही कहीं किसी से कोई विवाद या टेंशन था। सीओ अशोक मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।