{"_id":"62c7d1063df025c6d5e15d5f6ab91e51","slug":"the-newly-married-woman-gave-him-life-by-jumping-into-the-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव विवाहिता ने कुएं में कूदकर दे दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव विवाहिता ने कुएं में कूदकर दे दी जान
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 05 May 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
औराई थानाक्षेत्र के दुखरनपुर (कटका पड़ाव) गांव में शादी के तीन दिन बाद मायके लौटी विवाहिता ने सोमवार को कुएं में कूदकर जान दे दी। मायके वालों ने घटना के पीछे की वजह ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना बताई है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दुखरनपुर निवासी चंद्रबली विश्वकर्मा की पुत्री सुमन (25) की शादी गत 29 अप्रैल को वाराणसी के बड़ागांव थानाक्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी सुरेश विश्वकर्मा के पुत्र अनिल के साथ हुई थी। विदाई के बाद सुमन ससुराल चली गई। तीन मई को मायके वाले चौथ लेकर बैरमपुर गए तो सुमन ने बताया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।
तहरीर के मुताबिक सुमन ने मायके वालों को बताया कि उसे ससुराल में भोजन नहीं दिया जा रहा है और दहेज में बाइक के लिए ताना सुनने को मिल रहा है। चाचा सूर्यबली विवाहिता के ससुराल पहुंचे और समझाया-बुझाया। सुमन बिलख रही थी। घरवालों ने बताया कि उसी रात सुमन अचानक बेहोश हो गई। इसके बाद पास के एक निजी चिकित्सालय में उसका उपचार कराकर मायके वाले उसे लेकर ससुराल गए।
विज्ञापन
लेकिन, वह वहां रहना नहीं चाहती थी। लिहाजा सोमवार को वह मायके वालों के साथ दुखरनपुर चली आई। घर वालों का कहना है कि यहां पहुंचते ही गाड़ी से उतरकर विवाहिता घर के समीप स्थित कुएं में कूद गई। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। उसे निकालकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पिता चंद्रबली की तहरीर पर पुलिस ने पति अनिल के अलावा ससुर सुरेश विश्वकर्मा और सास मीना देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।