फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The names involved in the electoral rolls

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने में जुटे

Sun, 08 Nov 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 08 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
The names involved in the electoral rolls
बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणाम आ जाने के बाद नजरें प्रधानी चुनाव पर टिक गई हैं। शनिवार को प्रधानी चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद ग्रामीणों ने सबसे पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की सुधि ली। चुनाव की तैयारियों में लगे भारी संख्या में संभावित प्रत्याशी व उनके समर्थक सूची में नाम जुड़वाने को बेताब हो गए। शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का अंतिम दिन होने से तहसील में नाम जुड़वाने वालों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव की शुरूआत 27 नवंबर को भदोही ब्लाक क्षेत्र के मतदान से होगी। इसके लिए 16 व 17 नवंबर को भदोही ब्लाक में नामांकन होगा। तारीखों की घोषणा होते ही शनिवार को भारी संख्या में नए और छूटे मतदाता तहसील पहुंचे। इनमें दर्जनों चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले भी रहे जिनका नाम सूची में नहीं है। चूंकि आज नाम चढ़वाने का अंतिम दिन था इसलिए लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ी। सायं 4 बजे तक लोगों के फार्म जमा कराए गए।
विज्ञापन

तहसीलदार हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया की जो फार्म जमा    किए जा रहे हैं उनका सत्यापन कराकर 16 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed