फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The municipal board meeting uproar postponed

हंगामे के चलते नगरपालिका बोर्ड की बैठक स्थगित

Fri, 09 Oct 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Fri, 09 Oct 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
The municipal board meeting uproar postponed
 13 सभासदों के गुट का आरोप है कि जब बैठक में मनमानी नहीं चल सकी तो अधिशासी अधिकारी ने बैठक अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी। इसके पूर्व सामान्य ढंग से शुरू हुई बैठक धीरे धीरे हंगामे की भेेंट चढ़ गई। काफी देर तक तो इस बात के लिए हंगामा होता रहा है कि पक्ष में कितने हैं और विपक्ष में कितने?
विज्ञापन

दो महीने बाद गुरुवार की बैठक हो रही थी। असंतुष्ट सभासदों ने बुधवार को डीएम से मिल कर फोर्स तैनात करने की मांग कर अपने तेवर पहले ही जता दिए थे। बैठक जब शुरू हुई तो शफीक अहमद गुट के 13 और दूसरे गुट के 10 सभासद मौजूद थे। बढ़त का लाभ उठा कर शफीक अहमद गुट ने एजेंडे के 20 प्रस्तावों को एक के बाद एक खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मोहर्रम और दुर्गापूजा से जुड़े प्रस्तावों को ही वे हरी झंडी दे रहे हैं। बाकी को अगली बैठक तक टाल दिया गया। यह सब देख कर दूूसरे गुट ने पक्ष और विपक्ष की गिनती करने को कहा। इस पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसको लेकर खूब नारेबाजी हुई। तब सदन में मौजूद 23 में से शफीक अहमद, रविंद्र मौर्य, जाकिर हुसैन, अमजद सोमारु, हफीजुल्ला शाह, दीपू  विश्वकर्मा, खुशबुननिशा, शीला बिंद, साहबे आलम, शाहिद एकराम, जाकिरा  बेगम, शबनम बानो, और शीला देवी अधिशासी अधिकारी, अली अहमद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्ष में खड़े हो गए।
विज्ञापन

असंतुष्ट सभासद ईओ पर आरोप लगाते हुए उन्हें सदन में ही आज की कार्रवाई लिखने का दबाव बनाने लगे। इस पर ईओ ने कार्रवाई में आज की बैठक को स्थगित लिख कर बैठक टाल दी। असंतुष्ट नामित सभासद हसनैन अंसारी ने कहा कि आज जब हम लोगों की बहुमत थी तो बैठक स्थगित कर दिया गया। इससे साफ हो गया है कि बोर्ड में तानाशाही चल रही है। उन्होंने कहा कि वे लोग इस बात को डीएम और मंडलायुक्त के दरबार में ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------------------
इनसेट
विकास में बाधा डालने का आरोप
भदोही। पालिका के सभासद दानिश सिद्दीकी ने 13 सभासदों पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज की बैठक में 86 लाख से बनने वाले दरोपुर, शहाबाबाद, मथुरापुर में बनने वाले इंटरलाकिंग मार्ग और अंडर ग्राउंड नाली निर्माण का प्रस्ताव भी था जिसे लोगों ने रोक दिया। आरोपों को खारिज करते हुए नामित सभासद हसनैन अंसारी ने कहा कि हम लोगों ने प्रस्तावों को खारिज नहीं बल्कि अगली बैठक में रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed