ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीसीएस परीक्षा में चयनित मेधावियों को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया।
भदोही ब्लाॅक के कोम निवासी राहुल कुमार यादव (अपर आयुक्त वाणिज्य कर अधिकारी) और कंसापुर निवासी देवेंद्र कुमार दुबे (डिप्टी जेलर) के पद पर चयनित हुए हैं। दोनों मेधावियों को सपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। कहा कि युवाओं की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत करके हम किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।
सम्मानित करने वालों में पूर्व जिला महासचिव ओमप्रकाश यादव, जिला सदस्य अंजनी शुक्ला, श्यामलाल यादव, शोभनाथ यादव, बैजनाथ यादव, चंद्रशेखर, गुलाबनाथ यादव, पवन शुक्ला, अशोक कुमार आदि रहे।