फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The mercury reached 43 degrees, it was difficult to live

Bhadohi News: 43 डिग्री पहुंचा पारा मुश्किल हुआ गुजारा

Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The mercury reached 43 degrees, it was difficult to live
तीखी धूप से गर्मी का सितम बढ़ा गया है। गर्म हवाएं के चलते लोग दिन भर घरों में बाहर नहीं निकले। दोपहर में दहकती सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 16 सेमी ग्राम के आसपास रही। जिले में मई के तीसरे सप्ताह में पारा चढ़ने से हीट स्ट्रोक के खतरे की आशंका बढ़ गई है। चिलचिलाती धूप ने लोग बैचेन है। गर्म हवाएं झुलसा दे रही है। तापमान बढ़ने से कूलर और पंखे की हवा आंच की अनभूति करा रही है। मौसम के मिजाज में आई तल्खी से लोग सहम गए हैं। पूरे शरीर को ढककर बाहर निकल रहे है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में लोग उल्टी, दस्त और डिहाईड्रेशन की शिकायत को लेकर पहुंच रहे है। जिला चिकित्सालय के डॉ. अमल सिंह ने बताया कि गर्मी के दिनों कम से कम चार से पांच लीटर पानी पीना चाहिए। तले भूने खाद पदार्थों से परहेज करना चाहिए। उन्होंने का भीषण गर्मी में बचाव ही बीमारियों का उपचार है। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बीते एक सप्ताह से लगातार तापमान बढ़ रहा है। उन्होंने आगामी दिनों में तापमान 46 डिग्री से पार करने की आशंका जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed