फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The mercury dropped by three degrees in four days, cold winds chill in the evening

Bhadohi News: चार दिन में तीन डिग्री लुढ़का पारा, शाम को ठिठुराती हैं सर्द हवाएं

Tue, 11 Nov 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by three degrees in four days, cold winds chill in the evening
ज्ञानपुर। जिले में लगातार तापमान गिर रहा है। इससे ठंड ने अब रफ्तार पकड़ ली है। शाम होते ही गलन का अहसास लोगों को होने लगता है, जो सिर दर्द बन गया है। अक्तूबर की अपेक्षा नवंबर में रात का तापमान छह डिग्री लुढ़का है। बीते चार दिनों में तीन डिग्री तक तापमान गिर गया है। वहीं हवाओं की रफ्तार से शाम होते ही गलन भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 12 से 14 नवंबर के बीच तापमान में डिग्री की कमी आएंगी। रात का तापमान 11 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा लेकिन सूर्यास्त होने के बाद गलन में वृद्धि होने से लोगों की परेशानी बढ़ गईं। रात के सम आसमान में बादलों का जमघट होने लगा। नम भरी हवाएं चली। नवंबर माह के पहले सप्ताह में बूंदाबांदी होने के बाद से नियमित पारा में उतार चढ़ाव जारी हुआ। 31 अक्तूबर को रात का पारा 19 डिग्री सेल्सियस था। एक नवंबर को तापमान 18 डिग्री था। दस दिन में पारा छह डिग्री और चार दिन में करीब तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। तापमान गिरने का सिलसिला सात नवंबर से ही लगातार जारी है। इस समय हवा की रफ्तार 10 किमी प्रतिघंटा है। जिससे गलन भी बढ़ी है। कृषि विज्ञान केंद्र के बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 12 से 14 नवंबर के मध्य पारा दो से तीन तक लुढ़केगा। इससे ठंड बढ़ना तय है। बताया मौसम परिवर्तित होने का कारण है कि पश्चिमी विक्षोम का सक्रिय होने से पछुआ हवा चल रही है। जिससे गलन का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed