फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The maximum temperature rose by five degrees in two days as the weather cleared up.

Bhadohi News: मौसम साफ होते ही दो दिन में पांच डिग्री चढ़ा अधिकतम पारा

Tue, 29 Sep 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose by five degrees in two days as the weather cleared up.
सुबह के समय आसमान में छाया बादल। संवाद - फोटो : udhampur news
जिले में दो दिनों से मौसम साफ होने के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में तेज धूप के कारण उमस महसूस हुई, जबकि शाम को आसमान में बादल छा गए। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने के कारण बृहस्पतिवार शाम से मौसम बदला था। आंधी-पानी के साथ रुक-रुककर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। रविवार को धूप खिली, लेकिन शाम को हल्की बारिश हुई। सोमवार सुबह से धूप रहने के कारण तापमान बढ़ा। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री था, जो सोमवार को पांच डिग्री बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार इस माह अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अक्तूबर से तापमान में फिर गिरावट शुरू होने की उम्मीद है। रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है। गोपीगंज पीएचसी प्रभारी डॉ. अखिलेश सिंह ने बताया कि बदलता मौसम स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकता है। लापरवाही से लोग बीमार पड़ सकते हैं। इस मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मामले बढ़ते हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं किसानों को भी बारिश के दौरान गिरी फसलों के धीरे-धीरे खड़े होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed