फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Entrepreneurs' problems should be resolved on priority: Vijay

उद्यमियों की समस्या प्राथमिकता से हो निस्तारित : विजय

Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs' problems should be resolved on priority: Vijay
अपर जिलाधिकारी न्यायिक विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। इसमें उद्यमियों, निर्यातकों और कारोबारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एडीएम ने उद्यमियों, व्यापारियों एवं निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापार एवं उद्योग से संबंधित मामलों का निस्तारण समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों एवं उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे जनपद में रोजगार के अधिक अवसर सृजित हो सकें तथा उद्योगों का बेहतर संचालन हो। उन्होंने खाद्य विभाग, विद्युत विभाग, प्रदूषण विभाग, व्यापार कर विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराएं। उद्यमियों ने माधोसिंह से खमरिया होते हुए टेढ़वा मार्ग सुदृढ़ीकरण, रजपुरा रिंग मार्केट में पार्किंग की व्यवस्था, कारपेट सिटी के आवंटित प्लांट पर भवन निर्माण में होने वाले कठिनाई, कारपेट बैंकिंग क्लस्टर के संचालन, मॉडर्न डाईंग हाउस के संचालन, जनपद में निर्मित ओडीओपी सामान्य सुविधा केंद्र के क्रियाशील होने की शिकायत की। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा के दौरान एडीएम ने एलडीएम को निर्देश दिया कि जिन बैंकों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। सिटी ऑफ एक्सपोर्ट एक्सीलेंस और डिस्ट्रिक्ट एक्सपोर्ट हब के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग दयाशंकर, अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed