फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   After the rain, the number of patients in hospitals increased, with more people suffering from fever, body ache and ringworm itching.

Bhadohi News: बारिश के बाद अस्पतालों में बढ़े मरीज, बुखार, बदन दर्द और दाद खुजली वाले ज्यादा

Wed, 30 Sep 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the number of patients in hospitals increased, with more people suffering from fever, body ache and ringworm itching.
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Archive
जिले में चार दिन आंधी-बारिश के बाद सोमवार से मौसम साफ हुआ है। बारिश के बाद अचानक तेज धूप से अब अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में बुखार, सर्दी, खासी, जुकाम और बदन में अकड़न, दाद-खुजली की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल और सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और दाद-खाज के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। मंगलवार को 29 स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी 6500 के पार रही। पांच दिन पहले ओपीडी में 6000 मरीज पहुंचे थे। मंगलवार की सुबह से ही अस्पतालों के पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के केबिन तक मरीजों की भीड़ देखी गई। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में मंगलवार को ओपीडी में 1010 पहुंचे। अन्य दिनों 800 मरीज पहुंचते थे। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही की ओपीडी 800 रही। यहां सामान्य दिनों में 600 से 700 की ओपीडी होती है। सरपतहां स्थित सौ शय्या अस्पताल में 500 की ओपीडी, इसके अलावा भानीपुर, डीघ, गोपीगंज, औराई, सुरियावां, भदोही में औसतन 250 से 300 की ओपीडी रही। बाकि 20 पीएचसी पर मरीजों का उपचार किया गया। इनमें सबसे ज्यादा संख्या बच्चों, किशोरों और बुजुर्गों की है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि बारिश के पानी में भीगने के कारण लोग बीमार पड़े हैं। बुखार, सर्दी, जुकाम के अलावा कई मरीजों को बदन दर्द, गले में खरास और थकान की शिकायत है। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय मौर्य ने बताया कि ओपीडी में दाद-खाज, खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ी है। यहां दोगुना मरीज बढ़े हैं। पहले 35 अब 70 मरीजों की ओपीडी होने लगी है। वहीं सौ शय्या अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह-शाम बच्चों को फूल बाजू का कपड़ा पहनाए। रात में उन्हें गुनगुना दूध पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed