फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The maximum temperature rose by 9 degrees in 3 days due to bright sunshine.

Bhadohi News: चटख धूप खिलने से 3 दिन में 9 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Mon, 12 Jan 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature rose by 9 degrees in 3 days due to bright sunshine.
सुबह के समय निकले भगवान भाष्कर। संवाद
ज्ञानपुर। बीते तीन दिन से चटख धूप खिलने से जिले के लोगों को ठंड से राहत मिली है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि चटख धूप खिलने से 3 दिन में 9 डिग्री अधिकतम तापमान बढ़ा है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री, न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा। 13 जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखेगा। एक बार फिर से कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। शनिवार की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

8 जनवरी को सबसे ज्यादा ठंडा था दिन-रात :
आठ जनवरी को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया था। उस दिन न्यूनतम तापमान ने बीते दस साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 5.2 डिग्री पर पहुंच गया था।
रविवार को दिन की शुरुआत अच्छी धूप खिलने से हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप चटक होती गई। छुट्टी का दिन होने के कारण लोग छतों पर जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed