फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The maximum temperature increased by three degrees in seven days.

Bhadohi News: सात दिन में तीन डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

Tue, 12 May 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature increased by three degrees in seven days.
गर्मी में ठंडा पानी के लिए मटका बेचने जा रहा कुम्हार। संवाद - फोटो : 1
जिले में तापमान के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते सप्ताह अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम में चार डिग्री की वृद्धि हुई। सोमवार को अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान 38 डिग्री पहुंचते ही गर्मी का अहसास लोगों को होने लगा है। तीखी धूप के बीच राह चलना मुश्किल हो गया है। सात दिन में तीन डिग्री अधिकत तापमान बढ़ा है।
विज्ञापन

जिले में पांच मई को दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का 23 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद से तापमान में रोजाना बदलाव होने से मौसम तल्ख हुआ है। सुबह 10 बजे से ही तीखी धूप हो जा रही है। शाम तीन बजे तक मौसम का यहीं असर बना रहता है। तीखी धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बिना काम के घरों से बाहर न निकले। गर्मी से बचाव के लिए तरल पदार्थों का खूब सेवन करें।कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होेने के कारण मौसम में बदलाव हुआ था। अब इसका प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगा है। इसी के कारण तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी है। आगामी दो दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed