फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The lover had threatened the bride on phone two days ago of dire consequences.

Bhadohi News: प्रेमी ने दुल्हन को दो दिन पहले फोन पर दी थी अंजाम भुगतने की धमकी

Fri, 21 Jun 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
The lover had threatened the bride on phone two days ago of dire consequences.
सुरियावां। कोतवाली के तुलापुर बहादुरान गांव में द्वारपूजा के समय दूल्हे पर तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर में बिहियापुर बरम बाबा मंदिर के पास से दुल्हन के प्रेमी समेत दो को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेमी ने दुल्हन को भी दो दिन पहले फोन करके अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन अब तक आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। वहीं एसिड अटैक में घायल दूल्हे समेत तीन की हालत अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
विज्ञापन

सुरियावां के तुलापुर बहादुरान गांव में मंगलवार को मोढ़ के बीजापुर गांव से बरात आई थी। रात में नौ बजे द्वारपूजा के समय दूल्हा सुदामा आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आगे बढ़ा। उसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश तीन युवकों में से एक ने दूल्हे के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसमें दूल्हा सुदामा गौतम के साथ बैठे आरके बुद्ध और जेके बुद्ध झुलस गए। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक सवार फरार हो गए। आनन-फानन में तीनों को सुरियावां सीएचसी लाया गया। जहां उसे पहले ज्ञानपुर उसके बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि दुल्हन का प्रेमी सचिन बिंद अपने सहयोगी युवराज सिंह और सचिन सिंह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। अपनी प्रेमिका की शादी से वह नाराज था। बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे प्रभारी निरीक्षक राम नगीना यादव मय टीम बिहियापुर के पास से सचिन बिंद निवासी हरिपुर और युवराज सिंह निवासी तुलापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एसिड में प्रयोग की जाने वाली पिपिया और बाइक को भी जब्त की।
विज्ञापन







पुलिस की पूछताद में आरोपी ने कबूल की संलिप्तता



पुलिस की पूछताछ में आरोपी सचिन बिंद ने बताया कि उसका दुल्हन से प्रेम प्रसंग था। वह अपनी प्रेमिका की शादी से काफी नाराज था। सहयोगी युवराज सिंह और सचिन सिंह को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सचिन सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा सुभाष कुमार, शिवम कुमार सिंह, राधा यादव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed