फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The liability of each person to plant

पौधे लगाना हर व्यक्ति का दायित्व 

Mon, 06 Jun 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 06 Jun 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
The liability of each person to plant
निर्माणाधीन न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते जिला जज केके शर्मा।
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निर्माणाधीन न्यायालय सरपतहां में रविवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जज  कमल किशोर शर्मा ने पौधे लगाना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक और नैतिक दायित्व बताया।कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर कम से कम पांच पौधे लगाने का संकल्प लें।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि पौधे लगाना प्रत्येक व्यक्ति को  सामाजिक और नैतिक दायित्व मानना चाहिए। उन्होंने पानी संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि वन को सुरक्षित रखने से ही जीवन सुरक्षित रहेगा।  पर्यावरण सुरक्षित रहने से जीव जंतु और पशु,  पक्षी, मनुष्य का जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा कि नारा दिया-आओ पर्यावरण  बचाएं, धरती माता का कर्ज चुकाएं। सब कुछ पाया           धरती माता से, बदले मे क्या  दिया है हमने। 
विज्ञापन

डीएम प्रकाश बिंदु ने कहा कि तालाबों का संरक्षण और वन्य  प्राणियों की सुरक्षा बहुत जरूरी है। अवैध ढंग से वृक्षों की कटाई को सख्ती से रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि पोखरों  और मोरवा नदी का साफ सफाई  कराकर उसमे पानी की समुचित व्यवस्था के साथ आसपास पेड़ पौधे लगाया         जाएगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष बिना धरती पर जीवन की परिकल्पना संभव  नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. एबी पांडेय ने कहा कि हमे कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे पर्यावरण को क्षति  पहुंचे। प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि सरकार प्रदेश को  हरा भरा करने के लिए 24 घंटे के भीतर पांच करोड़ पौधरोपण कराएगी। जिले में 88 हजार पांच सौ पौधे लगाए जाएंगे। अवैध कटान के  खिलाफ कार्रवाई करने पर वनक्षेत्राधिकारी औराई विजय  श्रीवास्तव और उड़न दस्ता दल प्रभारी रिचेश मिश्रा को जिलाजज और डीएम ने विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार, अखिलेश पांडेय, सत्यवान सिंह, प्रवीण पांडेय, विपिन कुमार, कृष्णावतार त्रिपाठी राही सहित कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed