{"_id":"581a3c8e4f1c1bd635435bca","slug":"the-introduction-of-post-graduate-courses-pryasrt-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शुरू कराने को प्रयासरत- सांसद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शुरू कराने को प्रयासरत- सांसद
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
आईआईसीटी के 15वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईसीटी का 15वां स्थापना दिवस स्टूडेंट्स वेलफेयर कमेटी द्वारा ओपन हाउस थिएटर में बीती रात धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मौजूद सांसद विरेंद्र सिंह ने कहा कि संस्थान में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शुरू कराने को प्रयासरत हूं। निकट भविष्य में आप लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
सांसद ने कहा कि वस्त्र प्रौद्योगिकी में संस्थान पहले से बीटेक डिग्री कोर्स दे रहा है। एक सोच विकसित हुई है कि यहां पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स भी संचालित हो। इसके लिए वस्त्र मंत्रालय से पहल की जा चुकी है। शीघ्र खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि यदि यहां बीटेक कोर्स प्रारंभ हो सका तो इसका श्रेय निदेशक प्रो.केके गोस्वामी को जाता है। मेरी सोच है कि देश भर से लोग यहां वस्त्र प्रौद्योगिकी में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने भदोही आएं। मुख्य अतिथि, अपर विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) सुशील आर गायकवाड़ ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज आपके पास विकल्प है और वस्त्र मंत्रालय का साथ है। आप आज जो हासिल करेंगे कल वह आपके लिए और देश के लिए काम आएगा। कहा कि संस्थान के आपको आगे बढ़ने के
कई रास्ते प्रदान करता है। आप आज ही संकल्प लें कि पढ़ लिख कर अपने साथ साथ देशसेवा करेंगे।
छात्र-छात्राओं राहुल, राम अवतार, प्रिया तिवारी, मनदिरा, प्रगति ने अपने मनमोहक नृत्य और गीत अतिथियों का दिल जीत लिया। संस्थान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा करने वाले छात्रों हिमांशु सिंह, गौरव, रजत सिंह, पीयूश श्रीवास्तव, प्रानसुता मिश्रा, दिनेश, अंशु को मौजूद कालीन उद्योग के प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
योगाचार्य विजय श्रीवास्तव के निर्देशन में 9 वर्ष की प्रार्थना शुक्ला ने योग के चमत्कारिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसे खूब सराहना मिली। मुख्य रूप से राजाराम गुप्ता, भोलानाथ बरनवाल, संजय गुप्ता, शैलेंद्र दूबे, गोपाल प्रसाद हर्ष, संतोक गोलछा, आलोक बरनवाल, भरतलाल मौर्य, रुपेश बरनवाल, केपी दूबे, मुमताज आलम, पियूश बरनवाल, एसके सिनहा, डा.विधु गुप्ता, डा.एसएन शुक्ला, शहजाद अंसारी, दानिश कमाल, एहतेशाम अली, फैज खां आदि मौजूद रहे।