{"_id":"614f68558ebc3eab7d3833db","slug":"the-intention-of-the-government-to-reach-the-last-line-of-the-society-bhadohi-news-vns613719976","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचाना सरकार की मंशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचाना सरकार की मंशा
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर शनिवार को जिले के सभी छह ब्लॉकों में गरीब कल्याण दिवस मनाया गया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को प्रमाणपत्र दिए गए। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों पर योजनाओं की जानकारी दी गई।
भदोही ब्लॉक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने गरीब कल्याण मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों का विकास करना ही अन्त्योदय उद्देश्य है। आज सरकार बेटियों के जन्म से विवाह तक विभिन्न योजनाओं के तहत मदद कर खुशहाली लाने का कार्य कर रही है। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ज्ञानपुर ब्लॉक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने गरीब कल्याण दिवस का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों और पिछड़ों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए योजनाएं चला रही है। अधिकारियों से कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को योजना का लाभ पहुंचाया जाए।
डीघ ब्लॉक में गरीब कल्याण दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्र ने किया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, श्रमिक पंजीकरण, मत्स्य पट्टे केे आवेदन, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, जल निगम, एनआरएलएम, पोषक काउंटर, दिव्यांग के स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के 500 से अधिक लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। दुर्गागंज के अभोली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में गरीब कल्याण दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद ने किया। नोडल प्रभारी भदोही तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति संबोधित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गीता बिंद, अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चंद्र भारतीय, सावित्री देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
औराई संवाददाता के अनुसार ब्लॉक परिसर में गरीब कल्याण दिवस मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक दीनानाथ भाष्कर ने किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, सुरियावां ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण दिवस कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं का बखान किया गया।