{"_id":"23d5b975d2d8d959d823f5d854d1fe9d","slug":"the-information-in-bsnl-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के शिविर में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के शिविर में दी जानकारी
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से शनिवार स्थित कार्यालय पर कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गई। उप मंडल अभियंता अमित वर्मा ने उपभोक्ताओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लैंड लाइन पर ब्राडबैंड के साथ किसी भी नेटवर्क पर रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक नि:शुल्क बात की सुविधा है। जिन इलाकों में लाइन नहीं बिछी है वहां पर बेहतर इंटरनेट के लिए वाई मैक्स की सुविधा उपलब्ध की गई है। इस दौरान 41 उपभोक्ताओं ने नए सिम खरीदे। इस मौके पर आरएस यादव, सीबी चौबे, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
