फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The immense potential of tourism in Bhadohi

भदोही में पर्यटन की असीम संभावना

Mon, 05 Sep 2022 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The immense potential of tourism in Bhadohi
रामपुर गंगा घाट पर शुरू हुआ मोटर बोट संचालन।संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की सोमवार को पहली बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिले में पर्यटन के विकास एवं संभावनाओं पर चर्चा की गई। कहा गया कि जनपद में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। जिला पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती ने परिषद के गठन की उपयोगिता, प्रासंगिकता और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने सीता समाहित स्थल के सभी स्थलों, हरिहर नाथ मंदिर, ज्ञान सरोवर तालाब, औराई स्थित चमुहां महादेव मंदिर, जूना अखाड़ा स्थल, बड़े शिव मंदिर गोपीगंज के विस्तार का प्रस्ताव पेश किया। भदोही विधायक जाहिद बेग ने मोरवा नदी के किनारे पार्क के निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि कारपेट मेले में देश और विदेश से आने वाले उद्यमियों के लिए यह महत्वपूर्ण स्थान साबित होगा। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि भदोही पर्यटन के नए क्षितिज पर पहुंचेगा। उन्होंने जिले की पौराणिक, पुरातात्विक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर बल दिया। इस मौके पर विधायक विपुल दूबे, दीनानाथ भाष्कर, जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, पर्यटन परियोजना प्रबंधक हरिशंकर मिश्र, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीएफओ नीरज आर्या, सभी चेयरमैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed