फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The image of Narmadeshwar Mahadev Temple will change, beautification will be done with 1.30 crore

Bhadohi News: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की बदलेगी तस्वीर, 1.30 करोड़ से होगा सुंदरीकरण

Tue, 31 Mar 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The image of Narmadeshwar Mahadev Temple will change, beautification will be done with 1.30 crore
सीखापुर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर। स्रोत जागरूक पाठक - फोटो : katra news
ज्ञानपुर। डीघ ब्लाॅक के सिखापुर गांव में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की अब तस्वीर बदलेगी। यहां 1.30 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

परियोजना के तहत यात्री विश्राम गृह, पाथवे, आरसीसी बेंच, सोलर लाइट, पेयजल, आरो मशीन सहित अन्य कार्य कराया जाएगा। इससे यहां सुविधाओं का विस्तार होगा। पर्टयकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी। कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे के प्रयास से मंदिर पर विकास कार्य कराने के लिए बजट की स्वीकृति मिली है। इससे परिसर में सर्वांगीण विकास कार्य को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया गया है। शासन से एक करोड़ तीस लाख रुपये की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिली है।

मंदिर परिसर में यात्री विश्राम गृह, पाथवे, आरसीसी बेंच, सोलर लाइट, पेयजल सहित अन्य सुविधाएं होगी। जिससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिल सके। विकास कार्य पूर्ण होने पर यह प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा। ग्रामीण समाजसेवी कृष्णा मिश्रा उर्फ बाबा, शिवम पांडेय, अमित पांडेय, आदर्श पांडेय ने बताया कि बताया कि मंदिर 50 साल पुराना है। यहां दूर दराज से लोग भगवान शिव को जलाभिषेक करने आते हैं। सावन में यहां रोजाना सैकड़ों की भीड़ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed