फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The heat has increased the humidity, the mercury has crossed 39 degrees

तपिश ने बढ़ाई उमस, पारा पहुंचा 39 डिग्री के पार

Tue, 08 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The heat has increased the humidity, the mercury has crossed 39 degrees
ज्ञानपुर। गर्मी ने लोगों को इस कदर परेशान कर दिया है कि दिन में घर से निकलना तक मुश्किल हो जा रहा है। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश के बाद से अब गर्मी का प्रभाव काफी बढ़ गया है। सूर्य देव के तपिश से हर कोई बेहाल है। दोपहर में हाल यह रहा कि सड़क पर पूरी तरह सन्नाटा रहा। लोग घरों के अंदर रहे। अधिकतम तापमान बढ़कर जहां 39.4 डिग्री पर पहुंच गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री तक आ गया है।
विज्ञापन

मानसून आने में अभी कुछ दिन शेष हैं और गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। दिन होने पर लोगों को इस भीषण गर्मी का एक-एक पल काटना मुश्किल हो जा रहा है। मंगलवार की सुबह से निकली धूप में तल्ख महसूस होने लगी थी। सुबह आठ बजने के बाद से ही सूर्य की किरण तीखी लगने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा था, वैसे-वैसे आसमान से अंगारे बरसते जा रहे थे। दोपहर तक तो भीषण गर्मी के बीच गर्म हवा ने इस कदर कहर बरपाना शुरू कर दिया कि लोग घरों में कैद होने को विवश हो गये। तेज धूप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तपिश इतनी बढ़ गयी है कि देर शाम तक इसका असर बना रहा। घर से निकलने से पहले लोगों को तेज धूप से बचाव के लिए इंतजाम कर के निकल रहे हैं। लेकिन सारे इंतजाम इस भीषण गर्मी के बीच बेकार साबित हो गए। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री दर्ज की गई। कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया है कि इन दिनों ज्यादातर बादल छाएं रहेंगे। अच्छी धूप की स्थितियां बनेंगी। किसी दिन हवा आंधी के रूप में हो सकती है।अधिकतम तापमान 38 से 41 और न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed