फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The flooding destroyed 10 bigha farming

जलजमाव से 10 बीघे की खेती चौपट

Wed, 06 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 06 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
The flooding destroyed 10 bigha farming

विज्ञापन
नगर पंचायत ज्ञानपुर से पानी की निकासी के लिए दो साल पूर्व से नाला निर्माण चल रहा था। नगर के बाहर भिदिउरा गांव के समीप तक नाला बना है। नदी में जाने के लिए एक छोटे बाहे तक उसे नहीं पहुंचाया गया।

इससे नगर के विभिन्न मोहल्लों से निकलने वाला प्रदूषित पानी उक्त नाले से होकर भिदिउरा गांव के ग्रामीणों के खेत में फैल रहा है। इससे रबी और खरीफ सीजन में ग्रामीण खेती नहीं कर पाते।
विज्ञापन


करीब 10  बीघे खेत में हर समय पानी भरा रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंगलवार को ग्राम प्रधान संजय पाठक, डा. राजकुमार पाठक समेत अन्य ग्रामीणों ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि अविलंब इस पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उक्त नाले को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में एसडीएम विपिन कुमार ने कहा कि इस मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed