फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The final day of the 747 head office , as member of the nomination of 1582

अंतिम दिन प्रधान पद के 747, सदस्य पद के 1582 ने किए नामांकन

Wed, 18 Nov 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Wed, 18 Nov 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
The final day of the 747 head office , as member of the nomination of 1582
मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन प्रधान पद के  लिए 747 और सदस्य पद के लिए 1582 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ। अंतिम दिन  भारी नामांकन से अधिकारी भी हलाकान हो गए और आधी रात के बाद तक प्राप्त  नामांकनों की गणना करते रहे।
विज्ञापन


आधी रात को रिटर्निंग आफिसर गुलाम नबी ने  अंतिम संख्या बताने के साथ ही राहत की सांस ली। नामांकन प्राप्त करने के  लिए कुल 15 टेबलों का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन


 नामांकन का दौर पूरा होने के साथ  ही गांव की राजनीति अपने पूरे रंग  में आ गई है।


अधिकारियों  ने बताया कि भारी संख्या में प्रत्याशियों  के नामांकन करने से प्राप्त  आवेदनों की गणना में काफी समय लग गया। ब्लाक में कुल 1543 ग्राम पंचायत  वार्ड हैं जिनपर चुनाव हो  रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नामांकन के दूसरे दिन भी इंदिरा मिल  चौराहे से लेकर भदोही  ब्लाक तक भारी गहमा गहमी रही। प्रशासन द्वारा भीड़  को देखते हुए चौरी रोड  को लगातार दूसरे दिन भी बंद रखा गया।

 भीड़ का यह  आलम था कि प्रत्याशियों के  साथ आ रहे समर्थकों को संभाल पाना मुश्किल था।  कई अवसरों पर पुलिस को  उन्हें संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस  दौरान क्षेत्राधिकारी, एपी  सिंह शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव के साथ ब्लाक  के अंदर और बाहर दिन भर डटे  रहे। इस दौरान मार्ग अवरुद्ध करने से लोगों को  भारी दिक्कतों का सामना करना  पड़ा।

भदोही शहर की ओर से वाराणसी की ओर  जाने वाले वाहनों को रेवड़ा  परसपुर रेलवे फाटक की ओर डायवर्ट किया जा रहा  था। जबकि इंदिरा मिल की ओर से  शहर की ओर आने वाले वाहनों को वापस कर दिया  जा रहा था।


नामांकन हो जाने के  बाद 18 व 19 नवंबर को नामांकन पत्रों की  जांच तथा 20 नवंबर को नाम वापसी  के बाद उसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित भी कर  दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed