फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The expectations of new businessmen were fulfilled

Bhadohi News: नए कारोबारियों के उम्मीदों को मिली परवाज

Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The expectations of new businessmen were fulfilled
भदोही। चार दिवसीय कालीन मेला कालीन में भले ही बीते साल की अपेक्षा इस साल 100 करोड़ कम कारोबार की उम्मीद हो लेकिन उसके बाद भी यह मेला नए कालीन निर्यातकों की उम्मीदों को परवाज दे गया है। कालीन मेला में भाग लेने वाले तमाम नए कारोबारियों ने उम्मीद के अनुसार अच्छे कारोबार की संभावना जताई है।
विज्ञापन

एक्सपो मार्ट में आयोजित चार दिनी अंतरराष्ट्रीय मेला ने कई व्यवसाईयों के लिए नए द्वार खोले हैं। उनका मानना है कि जिस प्रकार से उनका कारोबार हुआ है। वह किसी संजीवनी से कम नहीं है। जिले के युवा कालीन उद्यमी संदीप केलंका और दिव्यांश अग्रवाल ने कालीन मेले को काफी सकारात्मक बताया। उन्होंने बताया कि उन्हें कालीन कारोबार शुरू किए मुश्किल से एक वर्ष भी नहीं बीता है। इसके बाद भी इस फेयर में उन्हें कम से चार खरीदारों से अच्छा काम मिला है। बताया कि उनके स्टाॅल पर 10 से 12 आयातकों ने विजिट किया। इससे उन्हें दिल्ली फेयर में भी भागीदारी करने की प्रेरणा मिली है। अमर उजाला के साथ बातचीत में संदीप केलंका और दिव्यांग अग्रवाल ने बताया कि एक साल पहले दोनों ने पार्टनरशिप में काम शुरू किया था। वे अब तक पैकिंग मैटीरियल व्यापार करते थे, लेकिन अब उन्होंने कालीन उत्पादन शुरू किया है। दिव्यांश अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल वे टफ्टेड कालीन और दरियां बना रहे हैं और इन्हीं के सैंपलों को स्टाॅल पर प्रदर्शित किया था। बताया कि कई खरीदारों ने उनके उत्पाद पसंद किए गए हैं। उनके स्टॉल पर एक दर्जन से अधिक आयातकों ने दौरा किया। जिसमें कई सैंपल्स ले गए हैं। बताया कि खरीदारों को उनके उत्पाद इतने पसंद आए कि पांच खरीदारों ने उनके लेकिन सारा स्टाॅक उठा लिया। जिससे उत्साहवर्धन हुआ है। वहीं संदीप ने बताया कि अब तो वे अगले वर्ष मार्च में दिल्ली एक्सपो में भी भाग लेने की सोच रहे हैं। दूसरी तरफ बाजार सरदार खां मोहल्ले के कालीन निर्यातक मो. राशिद अंसारी भी उन लोगों में से हैं। जिनके लिए यह कारपेट एक्सपो उत्साहित करने वाला रहा। बताया कि वे नाटेड, टफ्टेड, हैंडलूम समेत हर किस्म के कालीन और रग्स बनाते हैं। बताया कि चार दिन में उनके स्टाॅल पर डेढ़ दर्जन से अधिक आयातकों ने कदम रखे। जिसमें से 6 लोगों से कारोबारी बातचीत हुई है। जिससे उनका पूरा परिवार उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed