फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The doctor issued show cause notices

सीडीपीओ और चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा

Sat, 27 Jun 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 27 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
The doctor issued show cause notices
 इस दौरान चौपाल में ग्रामीण महिलाओं से केंद्रों से मिलने वाले सुविधाओं की भी जानकारी ली और खामियां मिलने पर सीडीपीओ और संबंधित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन



हिदायत दी कि योजना में लापरवाही साबित हुई तो सख्त कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य पोषण मिशन योजना अंतर्गत ग्राम सर्रोइ को गोद लिया है।

 यह गांव काफी पिछड़ा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि रजिस्टर मेंटेन नहीं है और अति कुपोषित बच्चों में सुधार के संकेत नहीं हैं।

इस पर चिकित्सक डा वीएस गुप्ता और सीडीपीओ यामिनी रंजन से स्पष्टीकरण मांगा। इसके पूर्व डीएम सर्रोइ प्राथमिक विधालय पहुंचे।

वहां गांव की दर्जनों महिलाओं और बच्चों का हाल जानने के बाद गांव में कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की संख्या पूछकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

उन्होंने बच्चों का वजन भी कराया। एक बच्चे की स्थिति अधिक खराब देख चिकित्सकों पर भड़के और अतिकुपोषित बच्चों के प्रति गंभीर रहने को कहा। निर्देश दिया कि जिस बच्चे में सुधार नहीं हो रहा है, उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाए और उन्हें दोगुना आहार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


सीएचसी के चिकित्सकों को निर्देश दिया कि हर सप्ताह गांव का हाल लें। उन्होंने इस बात के लिए अफसोस जताया कि यह डीएम के गोद लिए गांव का हाल है। कहा कि एक सप्ताह बाद फिर से स्थिति देखेंगे। उस मौके पर सीएमओ डा. डीके सोनकर, एसडीएम रामजी लाल, एसीएमओ डा.जेपी सिंह, डा. आरएन प्रसाद, डा. वीके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed