फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The disqualification of ten candidates

दस प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

Tue, 06 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 06 Oct 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
The disqualification of ten candidates
द्वितीय चरण के लिए औराई ब्लाक में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को पूरी हुई। जिला पंचायत के चार और बीडीसी के छह प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खामियों के चलते निरस्त कर दिया गया। मंगलवार को नाम वापसी के साथ प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में 13 अक्टूबर को औराई ब्लाक के छह जिला पंचायत और 159 बीडीसी के वार्डों के लिए मतदान होगा। करीब एक सप्ताह में नामांकन पत्रों की खरीद, नामांकन दाखिला के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद दस पर्चे खारिज किए गए। औराई ब्लाक के जिला पंचायत के आरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन में खामियां मिलने पर वार्ड नंबर 25 की प्रत्याशी शमसुन्निशां पत्नी इकराम, उषा देवी पत्नी सुरेश कुुमार बिंद, वार्ड 24 की प्रत्याशी शीजा देवी पत्नी भोलानाथ, वार्ड 26 की प्रत्याशी पूजा पत्नी महेंद्र का पर्चा निरस्त किया गया। आरओ के मुताबिक अब 131 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। मंगलवार को नाम वापसी संग प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। बीडीसी के आरओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि वार्ड 84 से महेंद्र वर्मा, वार्ड 68 से मुकुना देवी, आरती, 69 से संतारा, वार्ड 62 से सुशीला और पार्वती का पर्चा निरस्त किया गया है। छह प्रत्याशियों का पर्चा निरस्त होने से 941 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed