फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The dirty water is filled on the service lanes, the passer-by is upset

सर्विसलेन पर भरा है गंदा पानी, राहगीर परेशान

Fri, 23 Apr 2021 06:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
The dirty water is filled on the service lanes, the passer-by is upset
ओवरब्रिज गोपीगंज-पड़ाव के पास जलमग्न सर्विसलेन। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पड़ाव-गोपीगंज के पास सर्विसलेन पर जमे गंदे पानी से वाहन चालक परेशान हैं। ज्ञानपुर-भदोही मार्ग पर राजकीय इंटर कालेज के सामने गंदगी के बीच राहगीर प्यास बुझाने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

राहगीर रामसमुझ, त्रिवेणीनाथ, पहटू, हरिवंश आदि ने कहा कि मौसमी बीमारियों का प्रकोप इन दिनों तेजी पर है। बावजूद इसके इस तरह की लापरवाही लोगों की जान जोखिम में डाल सकती है। कोरोना महामारी के बावजूद साफ-सफाई नहीं की जा रही है। प्रयागराज से जोगिनका, आनापुर, गोपीगंज, दानूपुर, सिंहपुर आदि क्षेत्रों की यात्रा करने वाले अनूप कुमार, संजीव सिंह, विनय, राजेंद्र आदि ने एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से ओवरब्रिज का निर्माण कराकर गोपीगंज नगर को जाममुक्त कराया लेकिन अधूरे और जाम पड़े नाले की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा सका। ओवरब्रिज के पास कटप्वाइंट होने से आस-पास के क्षेत्रों को पहुंचाने वाले साइकिल, बाइक, कार सवार भरे हुए गंदे पानी में हिचकोले मारते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, तेज गति से गुजरने वाले वाहनों की वजह से गंदे पानी का छींटा पैदल जा रहे राहगीरों पर पड़ रहा है। नगर पालिका, नगर पंचायत प्रशासन भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में नाकाम साबित हुआ है। राजकीय इंटर कालेज के सामने लगा हैंडपंप नगर पंचायत ज्ञानपुर की देखरेख में है। प्रतिदिन दर्जन भर सफाई कर्मचारी पूरे नगर की सफाई में लगते हैं लेकिन हैंडपंप के पास जमी गंदगी को नहीं हटा रहे हैं। इससे आसपास के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed