फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The difficulty of SDM increased

Bhadohi News: बढ़ी एसडीएम की मुश्किल, कमिश्नर ने तलब की फाइल

Fri, 31 Mar 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
The difficulty of SDM increased
औराई। सेवानिवृत्त होने के कुछ दिन पहले ही एसडीएम औराई की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। एसडीएम की ओर से शोमोटो पॉवर का उपयोग कर सरकारी भूमि आवंटन की बात सामने आई है। इस मामले में मंडलायुक्त मुथुकुमार स्वामी ने एसडीएम व तहसीलदार को धारा 67क और धारा 80 की फाइलों के साथ तलब किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले अपर आयुक्त को जांच भी सौंपी गई है। दरअसल एसडीएम औराई 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने सेवानिवृत्त होने के कुछ पहले उन्होंने अपने शोमोटो पावर (अधिकार का प्रयोग) कर कई फाइलों को स्वीकृति दे दी है। मामले में कई लेखपालों और कानूनगो की भूमिका भी संदिग्ध है। कई गांवों में हुई गड़बड़ियों को लेकर शासकीय अधिवक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि कई मामलों में अपात्रों के नाम स्वीकृत कर दिए गए हैं। शिकायत के बाद मंडलायुक्त ने नोटिस जारी कर एसडीएम व तहसीलदार को फाइलों के साथ तलब किया। इस संबंध में एडीएम शैलेन्द्र मिश्र ने बताया कि कमिश्नर ने गड़बड़ी की शिकायत पर एसडीएम व तहसीलदार को कुछ फाइलों के साथ बुलाया था। हालांकि इसमें अब तक कुछ तथ्य प्रकाश में नहीं आया है। इसमें क्या सच्चाई है वह जांच अधिकारी एडिशनल कमिश्नर ही बता सकते हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed