{"_id":"67f18308b011cbaf1f0c7988","slug":"the-devotees-praised-mahagauri-with-hibiscus-flowers-in-their-hands-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-124408-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाथ में गुड़हल का फूल लेकर व्रतियों ने की महागाैरी की स्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाथ में गुड़हल का फूल लेकर व्रतियों ने की महागाैरी की स्तुति
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर शनिवार को भक्तों महागौरी की स्तुति की। देवी मंदिरों में करीब 70 हजार श्रद्धालुों ने मां के चरणों में शीश नवाया। शाम सात बजे तक देवी मंदिरों मेें श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
भिदिऊरा निवासी आचार्य गणेश पांडेय ने बताया कि रविवार रात 11.13 बजे तक नवमी तिथि रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। व्रती सात अप्रैल को सूर्योदय के बाद नाै दिवसीय व्रत का पारण कर सकते हैं। नवमी तिथि में भी कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण किया जा सकता है।
ग्रामीण क्षेत्र के चौरा माता सहित अन्य देवी मंदिरों में पचरे की ध्वनि गूंजती रही। महिलाओं ने, अढ़ऊल के फूलवा में कवन गुण हो, माई गइली लुभाए... आदि पचरे से मां की आराधना की। नौ दिन का व्रत रखने वाले व्रतियों ने हाथ में गुड़हल का फूल लेकर महागाैरी की स्तुति की।
विज्ञापन
औराई के शीतला मंदिर, भमौरा गांव के चौरा माता मंदिर में ओत्रिका मिश्रा, वीणा मिश्रा, बबिता ने सामूहिक रुप से पचरे की प्रस्तुति दी। नवरात्र के आठवे दिन मां दुर्गा का मां महागौरी के रुप में शृंगार किया गया।
अलौकिक स्वरुप का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। ज्ञानपुर के घोपइला माता मंदिर, दुधनाथ मंदिर, हरिहर नाथ परिसर स्थित काली माता मंदिर, गोपीगंज के सदर महाल स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर, चौरा माता मंदिर, बंबा देवी, काली माता मंदिर काली महाल, शीतला मंदिर लालापुर, मां शीतला धाम डेरवा ,शक्ति धाम तिंलगा में भक्तों की भीड़ उमड़ी।
जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से देवी मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव मंदिर में लोक गायक राजेश परदेसी ने भजन की प्रस्तुति की। मंदिर के पुजारी शंकराचारी गुरुजी ने माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।