फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The department forgot the work of 111 roads by putting

Bhadohi News: गिट्टी डालकर 111 सड़कों का काम भूला महकमा

Fri, 05 Jul 2024 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
The department forgot the work of 111 roads by putting
ज्ञानपुर। जिले की 111 सड़कों का काम दो से ढाई माह से गिट्टियों के अभाव में रुक गया है। इसमें 110 ग्रामीण और एक टू-लेन सड़क शामिल है। काम शुरू न होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग का मानना है कि सोनभद्र से गिट्टियां न आने से समस्या आई है, लेकिन जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण और जिला पंचायत की ओर से सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत का काम कराया जाता है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले अधिकतर सड़कों का टेंडर हो चुका है जबकि कुछेक सड़कों का टेंडर चार जून के बाद खोला गया।
विज्ञापन

करीब 25 करोड़ की लागत से नथईपुर-प्रयागराज मार्ग हो या चौरी के अर्जुनपुर से कपसेठी मझमेढ़ीया मार्ग है। इसी तरह अन्य सड़कों पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। विभाग की तरफ से कारण बताया जा रहा कि सोनभद्र से गिट्टियां नहीं आ पा रहीं। मिर्जापुर पुल से भी आवागमन बंद है। इससे निर्माण कार्य रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर से नथईपुर होते हुए प्रयागराज सीमा तक जाने वाली सड़क की वर्तमान स्थिति यह कि दोनों तरफ तीन-तीन फीट खोदाई कर गिट्टियां डाली गईं हैं और बीच सड़क को बुलडोजर से उखाड़ कर छोड़ा गया है। इसी तरह 80 किमी तक बनने वाली 110 ग्रामीण सड़कों की हालत बदतर है।
ज्यादातर सड़कों पर एक लेयर की गिट्टी पड़ने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। अब बरसात भी शुरू हो गई है। ऐसे में सड़कें बनेंगी भी उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठना लाजिमी है। विभाग भी इन सड़कों के निर्माण के प्रति रुचि नहीं ले रहा है।
अब तक पूर्ण हो जाना चाहिए था सड़कों का काम
ज्ञानपुर। करीब 10 दिनों मिर्जापुर में शास्त्री पुल से आवागमन रुका है। इसके पूर्व धड़ल्ले से ट्रकों का आवागमन हो रहा था। जो सड़क एक माह पूर्व बननी चाहिए उसकी स्थिति देखने तक कोई मौके पर नहीं पहुंच सकें। वहीं कार्यदायी संस्था पर कोई दबाव भी नहीं बनाया गया। अब बरसात होने लगी है, ऐसे में सड़क का निर्माण हुआ भी तो उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठेगा। जल्दबाजी भी की तो सड़कें क्षतिग्रस्त होंगी।

जिले की 111 सड़कों का कार्य गिट्टी की आपूर्ति न होने से रुका है। सभी कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी किया गया है कि जल्द कार्य पूरा करें। काम शुरू नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। - जैनू राम, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed