{"_id":"9a2cd65f2c7e816bfed8a0c249b584c6","slug":"the-death-of-two-students-are-victims-of-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से दो छात्रों की मौत
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 10 Mar 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
हंडिया से परीक्षा केंद्र देखकर लौट रहे बाइक सवार दो स्नातक छात्रों की सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधोसिंह निवासी नौशाद (20) पुत्र मुस्तफा और नूर हसन (19) पुत्र समसुद्दीन सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे महाविद्यालय का परीक्षा का केंद्र देखने हंडिया पीजी कालेज गए थे। दोपहर बाद करीब दो बजे लौटते समय जंगीगंज बाजार के धनतुलसी मोड़ से करीब 100 मीटर पूर्व बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक की चपेट में आने से नूर हसन की मौके पर मौत हो गई जबकि नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उसे अस्पताल ले जा रही थी लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।