फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The death of the youth, the police took possession of the body from the ghat

युवक की मौत, घाट से पुलिस ने कब्जे में लिया शव

Fri, 25 Feb 2022 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 06:58 PM IST
विज्ञापन
The death of the youth, the police took possession of the body from the ghat
गोपीगंज। कोतवाली अंतर्गत नगर के पसियान मोहाल में बृहस्पतिवार की रात जहरीला पदार्थ खा लेने से बबलू सेठ (32) की मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने रामपुर गंगा घाट से शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने बताया कि बबलू सेठ पसियान मोहाल में गांधी लिंक मार्ग स्थित किराए के मकान में आभूषण बनाने का कार्य करता था। रात में हुए पारिवारिक विवाद के कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को बिना सूचना दिए परिजन बबलू सेठ का अंतिम संस्कार करने रामपुर गंगा घाट पहुंचे गए। प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने पर शव को रामपुर गंगा घाट से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed