फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The death of the young man injured in the assault, blockade

मारपीट में घायल युवक की मौत, ग्रामीण ने किया चक्काजाम

Sun, 03 Jul 2016 02:05 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sun, 03 Jul 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
 The death of the young man injured in the assault, blockade
उपचार के दौरान युवक की वाराणसी में मौत के बाद चौरी थाने पहुंचे नाराज ग्रामीण।
 थानाक्षेत्र के संवरपुर गांव में गत 28 जून को हुई मारपीट में घायल राजेंद्र चौहान की शुक्रवार रात 10 बजे वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे बौखलाए सैकड़ों ग्रामीणों ने शनिवार को शव आने के बाद ममहर-चौरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। खबर लगते ही एसडीएम, सीओ और पीएसी मौके पर पहुंच गई। थाने पर दो घंटे चली पंचायत के बाद बात नहीं बनी तो ग्रामीणों ने चौरी बाजार में फोरलेन पर जाम लगा दिया। ग्रामीण एसपी के बुलाने पर अड़ गए।
विज्ञापन

28 जून को राजेंद्र चौहान की भैंस संवरपुर गांव निवासी महेंद्र यादव के धान की नर्सरी में चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मारपीट में दोनों तरफ से करीब छह लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल राजेंद्र चौहान (40) का इलाज वाराणसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई। शनिवार को भोर में गांव में शव आने के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। आसपास के कई गांव से जुटे चौहान वर्ग के लोगों ने ममहर- चौरी मार्ग पर शाम चार बजे जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम रामजी लाल, क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार, चौरी, औराई थाने की पुलिस, पीएसी मौके पर पहुंच गई। समझाने के बाद करीब तीन घंटे तक चला जाम समाप्त हो गया। थाने पर बातचीत से बात नहीं बनी तो नाराज ग्रामीणों ने चौरी बाजार में शव रखकर जाम लगा दिया। शाम साढ़े सात बजे तक जाम चल रहा था। ग्रामीण एसपी के बुलाने पर अड़ गए थे। रात करीब 8.20 बजे डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद जाम समाप्त हो गया। वहीं दूसरी ओर राजेंद्र की मौत की खबर लगने के बाद पुलिस ने यादव पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। औराई क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। मालूम हो कि 28 जून को मारपीट के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed