फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The dead body of a young man found in a pit in front of a wine shop

वाइन शॉप के सामने गड्ढे में मिली युवक का लाश

Fri, 05 Feb 2021 07:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man found in a pit in front of a wine shop
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली अंतर्गत कौलापुर में शुक्रवार को अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने एक युवक का शव मिला। शराब की दुकान के सामने स्थित गढ्रढे में युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृत युवक के पास एक शराब की बोतल पड़ी हुई मिली जिसका सैंपल लेकर आबकारी विभाग ने जांच के लिए भेजा है ।
विज्ञापन

वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे युवक ने अंग्रेजी शराब की दुकान से एक क्वार्टर की बोतल खरीदी थी। इसके बाद उसने पास में स्थित किराना स्टोर से पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक और गिलास खरीदकर कही चला गया । इलाके के लोगों ने बताया कि थोड़ी देर बाद युवक का शव दुकान के सामने ही हाईवे की दूसरी लेन के किनारे गड्ढे में मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार मृत पाए गए युवक की पहचान जिले के महाराजगंज निवासी शारदा प्रसाद मोदनवाल (32) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह प्रयागराज के हंडिया में रहने वाले अपने जीजा के के घर जा रहा था। वही घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गोपीगंज इंस्पेक्टर केके सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बादी ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं सूचना मिले मृतक के परिजन गोपीगंज कोतवाली पहुंचे, परिजनों के मुताबिक युवक शादीशुदा था और एक पुत्र का पिता भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed