फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The councilor stood on strike in bhadohi

दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे सभासद

Tue, 11 Feb 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
The councilor stood on strike in bhadohi
मुख्यालय पर आज पहुंचेंगे नगर पंचायत कर्मचारी
विज्ञापन

घोसिया। नगर पंचायत कार्यालय खमरिया में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना दे रहे आधा दर्जन से अधिक सभासद दूसरे दिन भी डटे रहे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हकीकत परखने पहुंचे नायब तहसीलदार औराई जेपी सिंह के समझाने पर भी सभासद नहीं माने। अंतत:न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानप्रकाश यादव ने नगर पंचायत कर्मचारियों को मुख्यालय बुलाकर जांच करने की बात कहीं। बताया जाता है कि सभासद चेयरमैन और कर्मचारियों पर आरोप लगाकर बोर्ड की बैठकों में फर्जी प्रस्ताव तैयार कराने, नगर के विकास में उपेक्षा बरतने, सभासदों के साथ दुर्व्यहार करने, स्वच्छता अभियान में लाखों रुपए की हेराफेरी आदि मामलों की जांच कराने को लेकर धरना देना शुरु कर दिया। मामले की गंभीरता को देख अधिकारियों ने बुधवार नगर पंचायत कर्मचारियों को रजिस्टर समेत मुीख्यालय पहुंचने का हुक्म जारी कर दिया। इस मौके पर सभासद राहुल शुक्ला, राकेश द्विवेदी, मैनुद्दीन अंसारी, अमरेश यादव, शेषमणि मौर्य, रिजवान अंसारी, पुष्पा देवी सहि त बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed