फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The condition of the former head is critical, two were picked up by the police

पूर्व प्रधान की हालत नाजुक, दो को पुलिस ने उठाया

Wed, 23 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The condition of the former head is critical, two were picked up by the police
भदोही कोतवाली क्षेत्र के सराय क्षत्रशाह बनकट गांव में सोमवार की रात में पूर्व प्रधान संजय दूबे पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। पूर्व प्रधान की हालत चिंताजनक होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। सोमवार की शाम को पारिवारिक विवाद में संजय दूबे पर कुछ युवकों ने असलहे से हमला कर दिया। उनके शरीर में तीन गोलियां लगी थी। जिसमें भदोही के एक निजी अस्पताल में दो गोली निकल गई, लेकिन एक गोली नहीं निकल सकी। उपचार करने वाले चिकित्सक के मुताबिक सजय दूबे को एक गोली जांघ, एक पेट और एक सीने के समीप लगी। सीने में लगी गोली के कारण डॉक्टरों ने सीने में इंजरी की संभावना जताई । एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि प्रकरण में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed