फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The challenge of living up to the expectations of the public in front of the new government of local bodies

Bhadohi News: निकायों की नई सरकार के सामने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती

Tue, 16 May 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The challenge of living up to the expectations of the public in front of the new government of local bodies
नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष व चेयरमैन के शपथ ग्रहण करने के बाद निकायों की नई सरकार का गठन हो जाएगा। नई सरकार से लोगों को पेयजल जलनिकासी सफाई आदि स्थानीय समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। जनउम्मीदों के पहाड़ पर चढ़ना नई सरकार के लिए किसी चुनौति से कम नहीं है। इन चुनौतियों से निबटने के लिए निकाय प्रमुखों ने रणनीति बनाना कर दिया है। हर निकायों में अलग-अलग चुनौतियां हैं। भदोही : पालिका सीमा में शामिल क्षेत्रों मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना लक्ष्यजिले में भदोही नगर पालिका प्रमुख है। नए परिसीमन में पालिका सीमा का विस्तार हुआ है। ऐसे में यहां चुनौतियां सबसे अधिक हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरगिस अतहर का कहना है कि नगर पालिका की सीमा में शामिल हुए गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता है। लोगों तक शहरी योजनाओं को पहुंचाना लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि उपेक्षित वार्डों में नए सिरे योजना बनाकर विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

------------
गोपीगंज : विकास से अछूते रहे वार्डों में कराएंगे विकास
गोपीगंज नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता का कहना है विकास से अछूते वार्डों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना मेरी प्राथमिकता में है। क्षेत्र में पेयजल जलनिकासी और सफाई की समस्या है। इसे जड़ समाप्त करने की दिशा में काम करेंगे। नगरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाएंगे।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर: पेयजल की समस्या का करेंगे समाधान
ज्ञानपुर नगर पंचायत के निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। नगर में दस वर्ष से पानी की टंकी बनकर तैयार है। इसका संचालनक कराया जाएगा। इससे नगर में दो भागों में पेजयल की सप्लाई कराई जाएगी।
-------------------------
सुरियावां : सड़कों को दुरूस्त कराना पहली प्राथमिकता
सुरियावां नगर पंचायत के अध्यक्ष चुने गए विनय चौरसिया की प्राथमिकता नगर की सड़कों को दुरूस्त कराना है। उनका कहना है कि पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण सड़कें जर्जर हो गई हैं। अब नए सिरे पूरे बाजार का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही नगर में लाइटिंग की व्यवस्था व वार्डों में नए शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।

---------------------------------
नईबाजार : सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराना लक्ष्य
नईबाजार नगर पंचायत की अध्यक्ष निर्मला सोनकर ने बताया कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती नगर की सफाई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए अभियान चलाकर काम किया जाएगा। इसके साथ ही पेयजल और सड़क की व्यवस्था भी दुरुस्त कराया जाएगा।
-----------------------
खमरिया : आदर्श पंचायत बनाने के लिए करेंगे कार्य
खमरिया नगर पंचायत के चेयरमैन हाजी महमूद आलम ने कहा कि खमरिया कालीन का हब है। यहां विदेशी मेहमान आते हैं। नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। सालों से दबी फाइलों को खुलवाएंगे। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी के लिए आग्रह करेंगे।
------------------------
घोसिया : स्वच्छता पहली प्राथमिकता
घोसिया नगर पंचायत की चेयरमैन बेबी बानों ने कहा कि कि नगर में सफाई की स्थिति बेहद खराब है। इसके लिए विशेष काम किया जाएगा। इसके अलावा नगर की सकरी सड़कों पर से अवैध अतिक्रमण हटवाकर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed