फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The case of non-willful murder against the four

चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस

Mon, 20 Mar 2017 11:49 PM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Mon, 20 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
कोइरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी मंदिर के पास रविवार रात मारपीट में व्यापारी हरिशंकर उर्फ बड़कऊ सिंह (55) की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। परिवार वाले हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

कोइरौना थानाक्षेत्र के सीतामढ़ी बाजार में रविवार की रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले थे। इसमें व्यापारी हरिशंकर सिंह निवासी नारेपार की मौत हो गई थी। सोमवार को मृतक के पुत्र राजबहादुर की तहरीर पर पुलिस ने  बबलू पांडेय, गोलू मिश्रा, अर्जुन बेनबंश और विकाश शुक्ला के खिलाफ कोइरौना थाने में आईपीसी की धारा 58/17,  323, 504, 506, 304 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर हरिशंकर सिंह की मौत पर सीतामढ़ी मंदिर के आस पास के दूकानदारों ने शोक में अपनी दूकानें बंद रखी।
बताते चले की मृतक बड़कऊ सिंह काफी मिलनसार स्वभाव के थे मंदिर के आस पास उनकी कई दूकाने और प्रापर्टी भी है।  जिन्हें वे किराए पर दे रखा है। उनकी चार पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद शव घर सीतामढ़ी पहुंचा तो बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगो का जमावड़ा लग गया। परिवार में कोहराम मच गया। घर की महिलाएं बिलखने लगीं। मृतक के बेटे राजबहादुर सिंह ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की  मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed