फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The car collided with the capital train and tested it

राजधानी ट्रेन से टकराकर कार के उड़े परखचे,अज्ञात चालक नामजद

Sun, 02 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the capital train and tested it
सुरियावां के पट्टीबेजांव में ट्रेन की चपेट में आई कार को देखते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BHADOHI
सुरियावां। जंघई-वाराणसी रेल खंड पर शुक्रवार की देर रात राजधानी ट्रेन से टकराकर कार के परखचे उड़ गए। हालांकि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। शनिवार की सुबह रेलवे पुलिस ने कार कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई। उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड का फाटक नंबर 43सी सुरियावां और सरायकंसराय स्टेशन के बीच पट्टीबेजांव गांव में पड़ता है। फाटक पर तैनात रेल कर्मचारी लालचंद मौर्य ने बताया कि रात लगभग 11.35 बजे डाउन नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के आने की सूचना मिलने पर उसने फाटक को बंद कर दिया। इसी बीच अभिया की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड लगी कार पहुंची। चालक बूम को टक्कर मारकर तोड़ते हुए आर-पार होने लगा। इस दौरान कार ट्रेन की चपेट में आ गई। हालांकि इससे पहले कार में सवार चारों लोग गाड़ी से उतर जाने के कारण बच गए। सभी मौके से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ जंघई पोस्ट अशोक कुमार ने बताया कि रेल कर्मचारी की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षतिग्रस्त कार के प्लेट नंबर से कार मालिक और चालक का पता लगाकर गिरफ्तारी की जाएगी। जंघई-वाराणसी रेल खंड पर राजधानी से टकराकर कार के उड़े परखचे ने एक बड़ा सवाल भी छोड़ा है कि जब कार की हालत यह हुई है तो कार में सवारों का बचना मुश्किल है। रेलवे पुलिस की जांच में सिर्फ कार के टुकड़े मिले, उसमें सवार लोग नहीं मिले। घटना के बाद लगभग एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन काशन पर हुआ। सेक्शन इंजीनियर विक्की यादव, विमल कुमार उप निरीक्षक सियाराम की निगरानी में टूटे फाटक बूम, फाटक पर उखड़े कंक्रीट इंटरलाकिंग का सुधार कार्य कराने में लगे रहे। घटना के समय छिटकी गिट्टी से घायल फाटक पर तैनात रेल कर्मचारी लालचंद का इलाज भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed