फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The bride's chunri and the groom's turban came late, the wedding was delayed for three hours

Bhadohi News: देरी से आई दुल्हन की चुनरी और दूल्हे का साफा, तीन घंटे रुकी रही शादी

Wed, 26 Feb 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The bride's chunri and the groom's turban came late, the wedding was delayed for three hours
डीघ ब्लॉक में मंगलवार को सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होने वाला सामूहिक विवाह दुल्हन की चुनरी और दूल्हे के साफा के कारण दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ। सारी तैयारियों के बाद भी लगभग तीन घंटे तक शादी रुकी रही।
विज्ञापन

इसे लेकर दुल्हा-दूल्हन के परिजनों के साथ ब्लॉक कर्मचारियों को परेशान होना पड़ा। ब्लॉक में 26 जोड़ों की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह हुआ। चार ब्लॉकों में कुल 124 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तो दो ने निकाह पढ़े।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर डीघ, औराई, सुरियावां और औराई ब्लॉक को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मंगलवार की सुबह 10 बजे के पहले से ही दुल्हा और दूल्हन पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीघ ब्लॉक में भी सुबह साढ़े 10 बजे तक अधिकतर जोड़े पहुंच गए, लेकिन समाज कल्याण विभाग की तरफ से उपहार संग दुल्हन की चुनरी और दूल्हे का साफा नहीं आया।
इससे सारी तैयारी होने के बाद भी शादी शुरू नहीं हो सकी। दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर जरूरी सामान आने पर आचार्य मनोज मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह शुरू कराया।
दोपहर दो बजे तक जयमाल, सात फेरे सिंदूरदान के साथ ही शादी संपन्न हुई। प्रभारी ब्लॉक प्रमुख मनोज मिश्र और बीडीओ बृजेश नारायण त्रिपाठी ने वर-वधू को प्रमाणपत्र देकर सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
औराई ब्लॉक परिसर में दोपहर होते-होते 36 दूल्हे डीजे की धुन के साथ ब्लॉक परिसर में प्रवेश किया। बीडीओ दिलीप कुमार ने सभी को उपहार दिलाया।
सामूहिक विवाह को लेकर सुरियावां ब्लॉक को सजाया गया था। यहां अभोली, सुरियावां, ज्ञानपुर, सुरियावां, गोपीगंज और ज्ञानपुर नगर निकाय के कुल 46 जोड़ों की आचार्य नवीन कुमार ने शादी कराई।

जिला पंचायत सदस्य चंद्रभूषण तिवारी, बीडीओ सुधाकर दूबे समेत अन्य लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ ब्लॉकों पर भ्रमण करते रहे। इस मौके पर सचिव राजनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed