{"_id":"6ac6a27fa12e5c50be0a298a","slug":"the-birth-episode-of-shri-ram-was-enacted-with-great-emotion-in-ramlila-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-149718-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रामलीला में श्रीरामजन्म प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रामलीला में श्रीरामजन्म प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया
विज्ञापन
नगर की प्राचीन सतराधुसी रामलीला में दूसरे दिन बुधवार को श्रीराम जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन कलाकारों ने किया। प्रभु श्रीराम के जन्म प्रसंग से रामलीला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
बघेल रामलीला समिति की ओर रामलीला हो रही है। खमरिया में भी रामलीला का बुधवार को मंचन शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि 17 दिनों तक रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन होगा। इसमें बाल लीलाएं, ऋषि-मुनियों की रक्षा, वनगमन, सीता हरण, लंका दहन और रावण वध शामिल हैं। बृहस्पतिवार को ताड़का वध की लीला का मंचन किया जाएगा।
इस मौके पर अखिलेंद्र सिंह बघेल, उमेश सिंह बघेल, शेषधर पाठक, राजकुमार पाठक, सीताराम यादव माैजूद रहे। संवाद