फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The availability of equipment should be more than the knowledge of running

यंत्रों की उपलब्धता से अधिक होनी चाहिए चलाने की जानकारी

Wed, 04 May 2022 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
The availability of equipment should be more than the knowledge of running
ज्ञानपुर/गोपीगंज। औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर-बुआजी क इनारा गांव में दो दिन पूर्व हुई अगलगी की घटना ने अग्निशमन विभाग की सक्रियता तेज कर दी है। विशेष अभियान चलाकर विभागीय अधिकारियों ने बैंक शाखाओं में पहुंच कर कर्मचारियों को अग्निशमन संयंत्र चलाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश माथुर ने कहा कि सरकारी अधिष्ठानों में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता पर्याप्त होने के बाद भी अधिकारी-कर्मचारी चलाना नहीं जानते। यही कारण है कि आग लगने पर भागते हैं और बड़ा नुकसान होने पर दूसरों को दोषी बताया जाता है। विभागीय कर्मचारियों ने ज्ञानपुर रोड स्थित इंडियन बैंक, पड़ाव के भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, मिर्जापुर रोड पर यूनियन बैंक, जंगीगंज में यूनियन बैंक, सूफीनगर-गोधना में स्टेट बैंक परिसरों में लगे संयंत्रों को क्रमवार चलाने की जानकारी दी। इस मौके पर रत्नेश श्रीवास्तव, विवेक, ज्ञान सिंह, अभिषेक पाल, कैलाश चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed