{"_id":"580293884f1c1b210328eeb3","slug":"the-attack-against-the-blockade","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले के विरोध में चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले के विरोध में चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 16 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौलापुर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के गोसाईंपुर बिहरोजपुर गांव निवासी युवक को कौलापुर के कुछ लोगों ने शनिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। उसे गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। नाराज गोसाईपुर निवासी ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम कर दिया। वे हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
गोसाईपुर बिहरोजपुर डाक्टर बिंद (38) के भाई की कौलापुर में चाय-पान की दूकान है। डाक्टर भी दूकान के काम में भाई का हाथ बंटाते हैं। बताते हैं कि शनिवार को शाम करीब छह बजे किसी बात को लेकर कौलापुर के कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। वे लोग डाक्टर की पिटाई कर दिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया। उधर घटना से नाराज घायल के परिवारीजनों और गोसाईपुर के ग्रामीणों ने हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जीटी पर चक्काजाम कर दिया। सात बजे लगा जाम रात करीब सवा आठ बजे तक चला। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ एसएस पांडेय ने प्रदर्शनकारियों को समझाया। सीओ के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया।